Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

जिया खान मौत मामले में बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने कहा- सच की हुई जीत

करीब 10 साल बाद अब फैसला सुनाया गया है।

28 Apr 2023

जिया खान मौत मामले में बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने कहा- सच की हुई जीत

बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की मौत मामले में 10 साल बाद मुंबई की विशेष सीबीआई कोर्ट से बरी होने के बाद सूरज पंचोली की मां और उनका पूरा परिवार बेहद खुश है। दूसरी तरफ, जिया की मां का कहना है कि वह अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। कोर्ट के फैसले के बाद अभिनेता सूरज पंचोली ने अपने पहले रिएक्शन में कहा है कि सच की हमेशा जीत होती है।



सूरज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक पोस्ट में कहा है कि सच की हमेशा जीत होती है। साथ ही सूरज ने हैशटैग ‘गॉड इज ग्रेट’ भी यूज किया है। सूरज की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 2013 में जिया ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी, लेकिन करीब 10 साल बाद अब फैसला सुनाया गया है।

कोर्ट के फैसले के बारे में मीडिया से बात करते हुए राबिया खान ने कहा कि उन्होंने अभी हार नहीं मानी है। अभी फाइनल जजमेंट नहीं आया है। साक्ष्य के अभाव में यह निर्णय लिया गया है। सीबीआई ने अपना काम ठीक से नहीं किया। मेरी बेटी की मौत कैसे हुई, यह एक ऐसा सवाल है, क्योंकि इसके पीछे की सच्चाई अभी सामने नहीं आई है। अब मैं इस मामले में हाईकोर्ट का रुख करूंगी।

जिया खान ने 25 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उस वक्त जिया खान अपने करियर में बहुत अच्छा कर रही थीं। जिया तब तक 3 फिल्में कर चुकी थीं। जिया खान ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘निशब्द’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद जिया हाउसफुल और गजनी फिल्मों में नजर आई थीं। जिया को पहचान फिल्म गजनी से मिली थी। अपने करियर में वह बहुत कुछ करना चाहती थीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News